
x
फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने कैब की जांच कर सबूत जमा किए.
नई दिल्ली: दिल्ली के मौरिस नगर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। एक 22 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि कैब चालक ने गाड़ी में उसके सामने अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक ओम शंकर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही, कैब को भी जब्त कर लिया गया है। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है और कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती है। उसने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लिया है। दो महीने पहले वह मॉडल टाउन में किराए के फ्लैट में रहने आई थी।
सोमवार को विश्वविद्यालय जाने के लिए उसने ऐप के जरिए कैब बुक की। कैब चालक ने फोन कर उसे बुकिंग रद्द न करने को कहा, क्योंकि वह कुछ देर में पहुंचने वाला था। पीड़िता ने बताया कि कैब में बैठने तक चालक का व्यवहार सामान्य था। उसने पीड़िता को आगे की सीट पर बैठने को कहा। उसने मना कर दिया और पीछे बैठ गई। इसके बाद चालक ने अश्लील टिप्पणियां शुरू कीं।
पीड़िता के दक्षिण भारतीय होने का पता चलने पर आरोपी ने अश्लील हरकतें शुरू कीं। पीड़िता ने शोर मचाया। लेकिन, चालक ने कैब नहीं रोकी। डीयू नॉर्थ कैंपस के पास कैब रुकने पर पीड़िता घबराई हालत में उतरकर भागी और अपने दोस्तों को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता दोस्तों के साथ मौरिस नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 48 वर्षीय आरोपी को मलका गंज से गिरफ्तार किया। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने कैब की जांच कर सबूत जमा किए। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।
Tagsदिल्लीमौरिस नगर में कैब चालक की शर्मनाक हरकतकैब चालकDelhishameful act of cab driver in Maurice Nagarcab driver
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





