भारत

कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फैली सनसनी

jantaserishta.com
22 Feb 2023 11:18 AM IST
कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फैली सनसनी
x
गुरुग्राम (आईएएनएस)| तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गुरुग्राम में एक टैक्सी ड्राइवर की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। घटना मंगलवार की देर रात की है।
टैक्सी ड्राइवर की पहचान गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके के रहने वाले राहुल (35) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर थे और वारदात को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर पीड़ित का इंतजार कर रहे थे।
घटना के तुरंत बाद राहुल को सिविल अस्पताल गुरुग्राम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि अपराध की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर-10ए थाने में आईपीसी की धारा 302 व 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक अपराध के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story