भारत
‘रोडरेज’ की घटना: कैब ड्राइवर की हत्या, भिखारी को मारी गोली
jantaserishta.com
15 April 2024 11:47 AM IST

x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास अज्ञात व्यक्तियों ने 36 वर्षीय कैब ड्राइवर की हत्या कर दी और एक भिखारी को गोली मार दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि रविवार रात 1:50 बजे एलएनजेपी अस्पताल से सूचना मिली कि जाकिर नगर के निवासी मोहम्मद साकिब को पलवल निवासी लवकुश (15) के साथ गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम.के. मीना ने कहा, उपचार के दौरान साकिब ने दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पता चला कि लगभग आधी रात को कोडिया पुल से छत्ता रेल क्रॉसिंग की ओर आ रही एक मारुति वैगन-आर ने एक बैटरी रिक्शा को टक्कर मार दी। इस पर विवाद हो गया। थोड़ी देर की बहस के बाद वैगन-आर के ड्राइवर साकिब को दो लोगों ने जबरन गाड़ी से उतार लिया। मौके पर लोगों के जुटने पर ड्राइवर ने एक हमलावर को पकड़ लिया।
डीसीपी ने कहाा, विवाद बढ़ने पर हमलावरों में से एक ने साकिब और भिखारी लवकुश को गोली मार दी। राहगीरों ने तुरंत दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। डीसीपी ने कहा,“ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





