भारत
कैब ड्राइवर कत्ल: लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने की वारदात, वजह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव
jantaserishta.com
8 April 2025 5:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ब्लैकमेल भी किया.
नवी मुंबई: नवी मुंबई से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली 19 साल की लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर कैब ड्राइवर की हत्या कर दी. हत्या की वजह ब्लैकमेल और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बताया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक कैब ड्राइवर का नाम सुरेंद्र पांडे (43) था. वह आरोपी लड़की रिया के लिए कैब चलाता था. रिया पंजाब की रहने वाली है और कुछ समय पहले ही नवी मुंबई के उलवे इलाके में शिफ्ट हुई थी. नौकरी के दौरान उसकी दोस्ती विशाल शिंदे (21) से हुई थी.
रिया जब घर तलाश रही थी, तब सुरेंद्र पांडे ने उसे अपने घर में रहने की जगह दी थी. 2 अप्रैल को विशाल रिया से मिलने उसके घर आया. उसी दौरान पांडे ने चोरी-छुपे दोनों का वीडियो बना लिया. इसके बाद वह रिया को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.
रिया ने यह बात विशाल को बताई. इसके बाद दोनों ने मिलकर सुरेंद्र पांडे से बात की. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रिया और विशाल ने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी एक कैब से भागकर पुणे पहुंचे. फिर विशाल अपने गांव संगमनेर (अहिल्यानगर जिले) पहुंचा और अपने माता-पिता को सब कुछ बता दिया. परिवार ने दोनों को समझाकर पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहा.
6 अप्रैल को दोनों संगमनेर पुलिस स्टेशन पहुंचे और हत्या की बात कबूल ली. इसके बाद नवी मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर जाकर सुरेंद्र पांडे की सड़ी-गली लाश बरामद की. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





