भारत

कैब ड्राइवर पहुंचा सलाखों के पीछे, हैरान कर देने वाला मामला सामने आया

jantaserishta.com
30 May 2025 4:28 PM IST
कैब ड्राइवर पहुंचा सलाखों के पीछे, हैरान कर देने वाला मामला सामने आया
x
सांकेतिक तस्वीर
छात्रा को गलत तरीके से छुआ.
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई की वाकोला पुलिस स्टेशन ने एक कैब ड्राइवर को 22 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. कैब ड्राइवर की पहचान 29 साल के अनीश आशिक अली शेख के रूप में हुई है.
वाकोला पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि जब महिला प्रभात कॉलोनी से गोलीबार नाका जा रही थी तब सांताक्रूज के वकोला में अनीश ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी. घटना के बाद से आरोपी फरार था. आरोप है कि कैब ड्राइवर ने ट्रैवलिंग के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ था. महिला कैब ड्राइवर की इस हरकत के चलते डर गई थी और कुछ दिनों बाद उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती बताई.
इसके बाद परिवार ने लड़की को लेकर नजदीकी वकोला पुलिस स्टेशन पहुंच शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी इसको गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया. पीड़िता द्वार बताई गई जगह की सीसीटीवी खंगाली गई, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. तकनीकी जानकारी की मदद से कैब ड्राइवर को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि कैब में छेड़छाड़ या यौन शोषण का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जिसमें महिलाओं को बदतर स्थितियों का सामना करना पड़ा है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story