भारत

डिलीवरी ब्वॉय की मौत के मामले में कैब चालक गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Jan 2023 10:52 AM IST
डिलीवरी ब्वॉय की मौत के मामले में कैब चालक गिरफ्तार
x
नोएडा (आईएएनएस)| 1 जनवरी की रात में डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मारने और घसीटे जाने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक की पहचान रायबरेली निवासी अमर बहादुर यादव के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह कैब में सवारी बिठाकर गाजियाबाद जा रहा था। चिल्ला के पास उसने डिलीवरी ब्वॉय की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने युवक को घसीटे जाने के बाद से इनकार कर दिया है।
हादसा 1 जनवरी की रात 11:30 बजे हादसा सेक्टर 14ं के फ्लाईओवर के पास हुआ था। इसमें इटावा निवासी डिलीवरी ब्वॉय कौशल यादव की मौत हो गई थी। कोतवाली फेज 1 पुलिस ने हुंडई एक्सेंट कार चालक अमर बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के कुछ देर बाद सेक्टर 74 में रहने वाले अक्षय चौधरी वहीं से जा रहा था। जब सड़क के पास बाइक पलटी देखी तो उसने बाइक को कुछ दूर आगे कर दिया और मृतक का मोबाइल लेकर चला गया। अक्षय ने हादसे व मोबाइल ले जाने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मृतक के मोबाइल पर उसके भाई का फोन आया था। इसके बाद उसने मोबाइल मृतक के भाई को लौटा दिया। पुलिस अक्षय चौधरी को हिरासत में लेकर यह पता लगा रही कि उसने मौके से बाइक को क्यों हटाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story