भारत

CA को लगाया 1.5 करोड़ का चूना, जानिए कैसे हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

jantaserishta.com
25 March 2025 9:05 AM IST
CA को लगाया 1.5 करोड़ का चूना, जानिए कैसे हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है. जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट से 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पंकज, आशीष, मनीष और सचिन ने पीड़िता के रिश्तेदार मनोज दुबे के जरिए चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद दुबे से मुलाकात की थी.
मनोज दुबे समेत इन पांचों ने भदोही में क्रशर मशीन और टोल बूथ चलाने के लिए आनंद दुबे से अपने खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा करवाए और कहा कि जल्द ही पैसे वापस कर दिए जाएंगे. ये पैसा आरोपियों के खाते में 17 सितंबर 2023 से 25 नवंबर 2023 के बीच ट्रांसफर किया गया. हालांकि, कुछ दिन बीत जाने के बाद जब आनंद दुबे ने उनसे पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने इनकार कर दिया और उन्हें धमकाया.
जिसके बाद सीए ने 9 जुलाई 2024 को ज्ञानपुर थाने में पांचों लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. एसपी ने बताया कि मनीष को सोमवार को गोपीगंज थाने के अमवा फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story