भारत
CA ने हीलियम गैस सूंघकर आत्महत्या कर ली, जुए के दलदल में फंसा
jantaserishta.com
6 Aug 2026 10:50 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
हैदराबाद: तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 33 वर्षीय एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने कथित तौर पर हीलियम गैस सूंघकर अपनी जान दे दी. पुलिस के मुताबिक युवक जुए की लत का शिकार था और लगातार हो रहे भारी आर्थिक नुकसान से परेशान चल रहा था. उसका शव सिद्धिपेट के एक होटल के कमरे से बरामद किया गया. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जुए में हुए नुकसान को जिम्मेदार बताया है.
पुलिस के अनुसार मृतक सिद्धिपेट जिले का रहने वाला था और हैदराबाद की एक निजी फर्म में चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से जुए की लत से जूझ रहा था. इस लत की वजह से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ. परिवार ने उसकी आर्थिक मदद करने की कोशिश भी की, लेकिन हालात इतने खराब हो गए कि उसे अपना हैदराबाद स्थित फ्लैट तक बेच देना पड़ा. इसके बावजूद वह आर्थिक संकट से बाहर नहीं निकल सका.
जांच में पुलिस को पता चला कि युवक ने आत्महत्या की पूरी तैयारी पहले से की थी. उसने हैदराबाद के बालानगर इलाके से एक हीलियम गैस सिलेंडर और उससे जुड़ा जरूरी उपकरण खरीदा. इसके बाद उसने इंटरनेट और यूट्यूब पर हीलियम गैस से आत्महत्या करने के तरीके से जुड़े वीडियो देखे. पुलिस के मुताबिक उसने एक मास्क की मदद से हीलियम गैस सूंघी और 1 अगस्त को सिद्धिपेट के एक होटल के कमरे में अपनी जान दे दी.
युवक होटल में ठहरा हुआ था, लेकिन कई दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकला. होटल कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद 4 अगस्त को होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुई. अंदर युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला. कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी.
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि जुए में लगातार पैसे गंवाने के कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था. प्रारंभिक जांच में भी यही सामने आया है कि वह भारी कर्ज और आर्थिक नुकसान के दबाव में था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले 30 जुलाई 2025 को दिल्ली में भी हीलियम गैस से आत्महत्या का ऐसा ही मामला सामने आया था. वहां 31 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज कंसल एक गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले थे. पुलिस जांच में पता चला था कि उन्होंने हीलियम गैस का सिलेंडर ऑनलाइन मंगाया था और पहले से गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था. उनके पास से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि उनके जीवन का सबसे दुखद हिस्सा उनका जन्म था और उन्हें किसी से कोई शिकायत या पछतावा नहीं है. धीरज ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था और उनका पालन-पोषण उनके दादा-दादी ने किया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





