C-VOTER का सर्वे: यूपी-पंजाब से लेकर उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर तक, जाने किस राज्य में किस पार्टी की बन सकती है सरकार

अगले साल की शुरुआत में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव को लेकर राज्यों की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव के लिए कमर कस ली है. साल 2022 की शुरुआत में देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होंगे. सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में जीत के लिए जी जान से जुटी हुई है. राज्यों का सियासी पारा ऊपर उठता देख एबीपी न्यूज़ ने भी सी वोटर के साथ मिलकर इन पांच राज्यों के नब्ज के बारे में जानना चाहा. एबीपी न्यूज़ ने भी सी वोटर ने मिलकर यह जानना चाहा कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है और वोटर किस पार्टी को सत्ता से दूर रखेंगे. कई सवालों के जरिए एबीपी न्यूज़ और सी वोटर जनता के पास गई और जाना उनके दिलों में क्या है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





