भारत

रसोई गैस को सस्ता कर पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर नारी शक्ति को दिया उपहार: जेपी नड्डा

jantaserishta.com
29 Aug 2023 5:38 PM IST
रसोई गैस को सस्ता कर पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर नारी शक्ति को दिया उपहार: जेपी नड्डा
x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलपीजी सिलेंडर को सस्ता करने के मोदी सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश की नारी शक्ति को दिया गया उपहार करार दिया है। जेपी नड्डा ने एक्स (पहले ट्विटर) कर रसोई गैस की कीमत कम करने को लेकर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा," प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रसोई गैस की क़ीमत में भारी कटौती का निर्णय लेने के लिए हृदय से आभार। अब उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी।"
नड्डा ने इसे रक्षाबंधन पर पीएम मोदी का उपहार बताते हुए आगे कहा, " रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हमारी नारी शक्ति को मोदी का उपहार।" भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा पार्टी के अन्य नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मोदी सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story