भारत

धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया: युवती के साथ प्रेमी, उसके भाई और पिता ने किया गैंगरेप, उसके बाद...

jantaserishta.com
8 Aug 2021 11:17 AM IST
धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया: युवती के साथ प्रेमी, उसके भाई और पिता ने किया गैंगरेप, उसके बाद...
x
धर्म छिपा कर युवती से दोस्ती और घर में बंधक बना कर गैंग रेप का मामला सामने आया है.

कानपुर में धर्म छिपा कर युवती से दोस्ती और घर में बंधक बना कर गैंग रेप का मामला सामने आया है. गैंग रेप का आरोप युवक के साथ उसके पिता और भाई पर है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर का है, जहां रहने वाली युवती क्षेत्र में स्थित एक साड़ी की दुकान में काम करती थी. जहां साथ में काम करने वाले अमन नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गयी.

युवक प्रेम जाल में फंसा कर उसे भगा ले गया. जब युवती उनके घर पहुंची तो उसे पता चला कि अमन का असली नाम अनस अंसारी है. पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा अमन की पहचान खुलने के बाद जब उसने घर जाने की बात कही तो उनके घर वालों ने उसे बंधक बना लिया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, अनस अभी नाबालिग है और उसकी शादी तुमसे नहीं हो सकती. आरोप है कि इसी दौरान अनस उसके भाई और बाप ने उसके साथ में बलात्कार किया. मौका पाकर युवती ने एक दिन भागने का प्रयास किया तो घर वालों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी मां ने उसे चिमटे से दागा भी.
जब युवती किसी तरीके से अनस के परिवार वालों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची, तब उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद युवती ने अपनी दु:ख भरी दास्तान तहरीर में दर्ज करते हुए पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनस उसके पिता भाई और मां पर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने अनस के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story