भारत

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर कल होगा उपचुनाव

Nilmani Pal
2 Nov 2022 2:13 AM GMT
बिहार की दो विधानसभा सीटों पर कल होगा उपचुनाव
x

बिहार। बिहार की दो विधानसभा सीटों - मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार थम गया। गुरुवार को यहां मतदान होगा। यह पहला चुनाव होगा, जब नए सियासी समीकरणों की भी अग्निपरीक्षा होगी। दोनों गठबंधन के बदले साथियों में इस बार जदयू-राजद, कांग्रेस और हम समेत वामदलों का महागठबंधन एक तरफ हैं तो दूसरी ओर एनडीए में अब भाजपा के साथ चिराग पासवान आ गए हैं। हां-ना करते हुए अंतत चिराग ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार का मोर्चा संभाल लिया। पशुपति कुमार पारस की अगुआई वाली रालोजपा पहले से भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही है।

कहने को तो यह महज दो सीटो़ं के लिए उपचुनाव है, मगर इस चुनाव में स्तर से नीचे जाकर दोनों तरफ से वार भी जमकर किए गए। महागठबंधन की ओर से जहां राजद नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने मोर्चा संभाला तो एनडीए के ओर से केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार में तो नहीं गए पर वीडियो संदेश के जरिए मोकामा में राजद उम्मीदवार को जीताने की अपील की।



Next Story