भारत

यूपी और तमिलनाडु में एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, जम्मू-कश्मीर में उपचुनाव टले

jantaserishta.com
7 Jan 2025 4:03 PM IST
यूपी और तमिलनाडु में एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, जम्मू-कश्मीर में उपचुनाव टले
x
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया है। जबकि, जम्मू-कश्मीर में बड़गाम और नगरोटा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को टाल दिया है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण फिलहाल उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे। मिल्कीपुर और इरोड दोनों विधानसभा सीटों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच फरवरी को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और आठ फरवरी को ही नतीजे आएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पिछली बार ही उपचुनाव होना था, लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण चुनाव को टाल दिया गया था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। ईसीआई राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसके अलावा, पुरुष मतदाता की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख हैं और युवा मतदाता की संख्या 25.89 लाख है। उधर, पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story