भारत
उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण पर घोषित किए उम्मीदवार
jantaserishta.com
22 March 2026 12:57 PM IST

x
नई दिल्ली: कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों, बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा के आगामी उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
कांग्रेस पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से एचवाई मेटे के छोटे बेटे उमेश मेती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया है। इसके साथ ही, कांग्रेस के टिकट को लेकर बनी असमंजस स्थिति भी समाप्त है। टिकट की आधिकारिक घोषणा रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेणुगोपाल ने की।
शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद दावणगेरे दक्षिण खाली हुई थी, जबकि बागलकोट से विधायक एचवाई मेती का भी निधन होने से यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। कांग्रेस ने सहानुभूति के मापदंड को ध्यान में रखते हुए शमनूर और मेती परिवार के सदस्यों को टिकट दिए हैं।
कांग्रेस की ओर से टिकट की घोषणा के बाद समर्थ मल्लिकार्जुन और उमेश मेती ने सोमवार को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ को, जबकि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से श्रीनिवास टी. दास करियप्पा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
बता दें कि कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की 23 मार्च आखिरी तारीख है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 4 मई को उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे।
2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। दावणगेरे दक्षिण से शमनूर शिवशंकरप्पा ने 24,472 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था, जबकि बागलकोट में एचवाई मेती को 5,878 वोटों के अंतर से जनता ने विजयी बनाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





