भारत

उपचुनाव नतीजे: घोसी सीट पर सपा की जीत, सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित

jantaserishta.com
8 Sept 2023 5:10 PM IST
उपचुनाव नतीजे: घोसी सीट पर सपा की जीत, सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित
x
नई दिल्ली: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित सीट यूपी के घोसी विधानसभा है, जहां समाजवादी पार्टी ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 35 हजार वोटों से अधिक की बढ़त बना ली है. उनकी जीत तय ही है. फिलहाल गिनती जारी है. दरअसल, 5 सितंबर को पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. इन सभी सीटों के नतीजे आज 8 सितंबर को सामने आए हैं.
इन सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव को INDIA गठबंधन के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा था. ऐसा इसलिए क्योंकि इतने दलों के साथ आने और फिर INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भा राज्य में पहला चुनाव था.
उत्तर प्रदेश में घोसी का उपचुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में था. मऊ जिले की घोसी सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है. इस सीट पर बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला था. घोसी में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा 95 हजार मुस्लिम, 90 हजार दलित, 50 हजार राजभर, 50 हजार चौहान, 30 हजार बनिया, 19 हजार निषाद, 15 हजार क्षत्रिय, 15 हजार कोइरी, 14 हजार भूमिहार, 7 हजार ब्राह्मण, 5 हजार कुम्हार हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story