भारत

उपचुनाव के नतीजे! गोपालगंज सीट पर BJP की जीत, UP में भी जलवा बरकरार

jantaserishta.com
6 Nov 2022 1:08 PM IST
उपचुनाव के नतीजे! गोपालगंज सीट पर BJP की जीत, UP में भी जलवा बरकरार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं.

बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी नीलम देवी ने जीत हासिल की है. वहीं गोपालगंज सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है. इसके अलावा यूपी के लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरि ने जीत हासिल कर ली है.
अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर 11वें दौर की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. अब तक उद्धव गुट की ऋतुजा लटके को 42343 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर नोटा है. मतलब नोटा पर 8379 वोट पड़े हैं. वहीं बाला नादर को 1052, मनोज नाइक को 622, मीना खेडेकर को 948, फरहान सैयद को 753, मिलिंद कांबले को 455, राजेश त्रिपाठी को 1067 वोट मिले हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story