भारत

उपचुनाव ब्रेकिंग: चुनाव ड्यूटी मे लगे कर्मी की हार्टअटैक से मौत

jantaserishta.com
3 Nov 2022 10:47 AM IST
उपचुनाव ब्रेकिंग: चुनाव ड्यूटी मे लगे कर्मी की हार्टअटैक से मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।
पटना: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। मोकामा में वोटिंग से ठीक पहले एक पोलिंगकर्मी की अचानक मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि इससे मतदान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक गोपालगंज और मोकामा में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार रात को ही विभिन्न बूथों पर पहुंच गई थी। देर रात मोकामा के पंडारक प्रखंड में बूथ संख्या 46 पर तैनात एक मतदानकर्मी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनरूआ थाना इलाके के बड़की धमौल गांव निवासी के रूप में हुई है।
बता दें कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर रवाना हो जाएंगी और उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। 5 नवंबर को वोटों की गिनती होने के साथ ही नतीजे जारी किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story