भारत

उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में 18.38 प्रतिशत मतदान दर्ज

jantaserishta.com
11 Nov 2025 11:04 AM IST
उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में 18.38 प्रतिशत मतदान दर्ज
x
नई दिल्ली: छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में सबसे अधिक 18.38 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
उपचुनाव जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहा है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू कश्मीर के नगरोटा में 15.11 प्रतिशत और बडगाम में 9.36 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा शुरुआती दो घंटों में झारखंड के घाटशिला में 17.33, ओडिशा के नुआपाड़ा में 14.99, पंजाब के तरन तारन में 10.32 प्रतिशत और तेलंगाना के जुबली हिल्स में 10.02 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस सीट पर कुल 58 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीआरएस व भाजपा के बीच है।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,92,838 मतदाता हैं, जिनमें 1,00,933 पुरुष और 91,897 महिला मतदाता शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ। ईसीआई ने सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है। सबसे ज्यादा मतदान गया जिले में 15.97 प्रतिशत, किशनगंज में 15.81 प्रतिशत, जमुई में 15.77 प्रतिशत, पूर्णिया में 15.54 प्रतिशत और अररिया जिले में 15.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story