भारत

दरवाजे पर लगे ताले काटकर घुसे अंदर, हजारों का सामान ले गए

Shantanu Roy
3 May 2023 6:55 PM GMT
दरवाजे पर लगे ताले काटकर घुसे अंदर, हजारों का सामान ले गए
x
बड़ी खबर
नारनौल। हरियाणा में नारनौल के मालवीय नगर में एक महिला के घर से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए का घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की है।
मालवीय नगर की रहने वाली महिला रामकला ने बताया कि वह 10-15 दिन से फरीदाबाद अपने बच्चे का पेपर दिलाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान घर पर उसका भतीजा हर्ष रह रहा था। पीछे से वह भी किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए चला गया। अब वह घर पर आई तो उसने देखा कि घर के अंदर बने दरवाजों के लॉक कटे हुए थे और दरवाजा भी काटा गया था।
वही चोरों ने घर के अंदर की अलमारियों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया। महिला ने बताया कि चोर उसके घर से चांदी के बर्तन, गद्दे, बेडशीट वह अन्य हजारों रुपए का सामान ले गए। सामान ले जाने की साथ-साथ चोर दरवाजों और अलमारियों को भी पूरी तरह से नष्ट करे गए। जिसके चलते उनको अब दोबारा दरवाजे और अलमारियां बनवानी पड़ेगी।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story