भारत

'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सेना ने हर भारतीय की इच्छा पूरी की : इमरान मसूद

jantaserishta.com
8 May 2025 5:06 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सेना ने हर भारतीय की इच्छा पूरी की : इमरान मसूद
x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हर भारतीय की इच्छा पूरी की है।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। भारतीय सेना ने इस एयर स्ट्राइक बहुत ही सावधानी से अंजाम दिया। इस दौरान भारत ने इस बात पर ध्यान केंद्रित रखा कि उनका निशाना सिर्फ वहीं ठिकाने रहेंगे जो आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भारतीय सेना के जज्बे को सलाम है। मैं भारतीय सेना के पराक्रम से खुश हूं। मुझे शब्दों में नहीं पड़ना है। मेरा सिर्फ एक ही मकसद था कि आतंकवाद के ऊपर चोट होनी चाहिए और आतंकवाद पर हमारी सेना ने चोट की है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय बैठक के बारे में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। राहुल गांधी ने पहले दिन ही केंद्र सरकार को भरोसा दिलाया था कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी कार्रवाई करेगी विपक्ष का पूरा साथ रहेगा। विपक्ष सरकार के हर फैसले में साथ हैं। आतंकवाद पर प्रहार करने के लिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम भारतीय सेना के ऑपरेशन के जज्बे और साहस को सलाम करते हैं, क्योंकि वे पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करके वापस लौटे।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मेरठ से तीन लोगों की गिरफ्तारी पर कहा कि कि ये देशद्रोही हमारे देश का खाएंगे, हमारे देश में रहेंगे, हमारे देश में कमाएंगे और फिर भी पाकिस्तान का समर्थन करेंगे। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गिरफ्तार हुए इन तीन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी झंडे के साथ डीपी लगाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story