भारत
'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं', पुलिस ने उतरवाए विवादित पोस्टर, FIR
jantaserishta.com
7 Aug 2023 6:00 PM IST

x
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में जगह-जगह पोस्टर लगे थे कि "सामान भाई से खरीदे, भाईजान से नहीं" नीचे निवेदक में लिखा था समस्त हिंदू समाज। पुलिस ने जगह-जगह लगे विवादित पोस्टर को निकलवाया और कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टर खासकर नंदग्राम थाना क्षेत्र में कई सार्वजनिक स्थानों पर लगे थे।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, रविवार रात नंदग्राम क्षेत्र में कुछ स्थानों पर विवादित पोस्टर लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहुंचकर इन्हें उतरवा दिया है। पुलिस की टीमें आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं। पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ माहौल बिगाड़ने के आरोप में सख्त कार्रवाई होगी।
इलाके में तीन स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे। इन्हें तत्काल उतरवा दिया गया है। इस मामले में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने नितिन, शेखर पंडित, ब्रह्मनंदपुरी व 5-6 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





