भारत
कारोबारी की पत्नी का हाइवे पर मर्डर, चीख-पुकार मची, रंगदारी नहीं देना पड़ा भारी?
jantaserishta.com
30 March 2024 8:55 AM IST

x
जानें कैसे अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कांदरबेड़ा में सोनारी के रहने वाले कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कारोबारी का प्लाई का बिजनेस है. बताया जाता है कि ये लोग हाइवे से शहर लौट रहे थे, तभी अचानक कांदरबेड़ा मोड़ के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जैसे ही बदमाशों ने पिस्टल निकाली, तो कारोबारी की पत्नी ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए.
गोली लगने के बाद कारोबारी रवि अग्रवाल तत्काल पत्नी ज्योति को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. रवि अग्रवाल की पत्नी के पिता जुगसलाई में रहते हैं.
सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताया और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. उक्त कारोबारी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह में लकड़ी का काम करता है.
पिछले एक-दो महीने से उनसे रंगदारी की मांग की जा रही थी. यह आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी नहीं देने के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. SP सिटी मुकेश लूनावत ने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी नहीं देने के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
Tagsजमशेदपुरकांदरबेड़ाजमशेदपुर पुलिसहत्याक्राइम न्यूज़कारोबारीJamshedpurKanderberaJamshedpur PoliceMurderCrime NewsBusiness
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





