भारत

कारोबारी की आत्महत्या का केस, महिला गिरफ्तार, पुलिस ने सख्त रुख अपनाया

jantaserishta.com
1 Sept 2025 4:28 PM IST
कारोबारी की आत्महत्या का केस, महिला गिरफ्तार, पुलिस ने सख्त रुख अपनाया
x
जानें पूरा मामला.
इंदौर: कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी सुसाइड केस में पुलिस इति तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. अब अदालत ने आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस संबंध में एडिशनल डीसीपी राजेश डंडौतिया ने जानकारी दी.
दरअसल, अन्नपूर्णा थाना इलाके में कुछ माह पहले कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी ने आत्महत्या कर ली थी. इस घटना में एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें कुछ लोगों के नाम दर्ज थे. जांच के आधार पर पुलिस ने इति तिवारी के खिलाफ धारा 306 और 138 के तहत केस दर्ज किया.
जांच और परिजनों के बयान लेने के बाद पुलिस ने इति तिवारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी डंडौतिया ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में अभी तक उसमें कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. हालांकि, मोबाइल और अन्य जब्त डिजिटल उपकरणों को साइबर फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि तकनीकी साक्ष्यों की जांच हो सके. जांच पूरी होने के बाद यदि जरूरत पड़ी तो आरोपी को पुलिस रिमांड पर भी लिया जा सकता है.
फिलहाल पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना निष्पक्षता से की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story