भारत

यूनिवर्सिटी के लिए निकले व्यापारी के बेटे का अपहरण, लावारिस हालात में मिली BMW कार

Nilmani Pal
25 Nov 2021 10:14 PM IST
यूनिवर्सिटी के लिए निकले व्यापारी के बेटे का अपहरण, लावारिस हालात में मिली BMW कार
x

राजधानी जयपुर के बगरू में छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. छात्र सुबह घर से यूनिवर्सिटी के लिए निकला था लेकिन पहुंचा नहीं. छात्र की बीएमडब्ल्यू कार हाईवे पर लावारिस हालात में मिली है. छात्र के अपहरण की आशंका जताई जा रही है. बगरू थाने से 500 मीटर दूर हरध्यानपुरा स्टैंड पर कार खड़ी मिली. जानकारी के अनुसार छात्र जयपुर के डीसीएम इलाके का रहने वाला है और दहमीकलां स्थित मनिपाल यूनिवर्सिटी में पढ़ने आया था.

एसीपी वैशाली नगर थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. फिलहाल पुलिस छात्र की तलाश कर रही है. इस खब पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story