कारोबारी के हत्या का मामला, Youtube से सीखकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने कही ये बात

नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में हुई नामी रियल इस्टेट कारोबारी राम किशोर अग्रवाल की हत्या को बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया था. आखिरकार दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा जिन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ बुजुर्ग का पहले तकिए से गला दबाया फिर चाकू से गर्दन रेत दी. इसके बाद पेट और गर्दन पर चाकू से तीन वार किए. हालांकि पकड़ा गया एक हत्यारोपी करीब दो साल पहले पीड़ित की कोठी में ही काम करता था और चोरी का आरोप लगने पर उसे काम से निकाल दिया गया था. तभी से आरोपी बदले की भावना मन में पाले हुए था. हत्याकांड से पहले आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब पर क्राइम से जुड़ी बारीकियां भी सीख ली थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





