भारत

कारोबारी के बच्चे का हुआ अपहरण, सकुशल बरामद, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

jantaserishta.com
10 Nov 2022 8:54 AM IST
कारोबारी के बच्चे का हुआ अपहरण, सकुशल बरामद, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में एक कारोबारी के बच्चे का अपहरण बदमाशों ने कर लिया था। बदमाशों ने 20 लाख की फिरौती मांगी थी। गाजियाबाद के विजय नगर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशो को दबोच लिया। एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक चोरी की मोटरसाईकिल, एक तमंचा, एक फोन बरामद किया है।
गाजियाबाद के विजय नगर में 8 नवंबर को शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने एक कारोबारी के 2 साल 10 महीने के बच्चे को अगवा कर लिया था और परिवार से 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस की सर्विलांस टीम उन्हें पकड़ने में जुट गई थी। पुलिस की टीम ने आज बदमाशों को ट्रेस करते हुए उन्हें हिंडन पुस्त के पास धर दबोचा। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जिसका जवाब देते हुए पुलिस ने फायर किया, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया और दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story