भारत

छत में खड़े व्यापारी को नीचे फेंका, तीन बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
26 May 2024 1:39 AM GMT
छत में खड़े व्यापारी को नीचे फेंका, तीन बदमाश गिरफ्तार
x
पुलिस ने तत्काल लिया एक्शन

यूपी। राजधानी लखनऊ के मदेयगंज रूपपुर खदरा में दबंगों ने परचून व्यापारी के घर का दरवाजा खटखटाया। वह लोग व्यापारी के घर की छत पर बैठ कर शराब पीना चाहते थे। मना करने पर आरोपियों ने व्यापारी को बुरी तरह से पीटा। फिर छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रुपपुर खदरा निवासी रंजीत यादव की घर में परचून की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक मदेयगंज निवासी निक्की, अमित, साकेत और गौतम अक्सर उसकी दुकान के बाहर आकर शराब पीते थे। मना करने पर कई बार गाली गलौज की थी। इससे परेशान होकर डेढ़ माह पूर्व रंजीत ने दुकान बंद कर दी। शुक्रवार रात 12 बजे निक्की और उसके साथी घर पहुंचे। जिन्होंने रंजीत को धक्का दिया। फिर मकान की छत पर पहुंच गए। रंजीत के मुताबिक आरोपी घर की छत पर शराब पीना चाहते थे। विरोध करने पर रंजीत को पीटा। फिर छत से नीचे फेंक दिया।

सड़क पर गिरने के बाद भी नहीं बख्शा छत से रंजीत को नीचे फेंकने के बाद भी आरोपियों ने व्यापरी को पीटा। एक महिला व मोहल्ले वाले जमा हो गए। इस आरोपी भाग गए। घायल को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मदेयगंज ने बताया कि आरोपी निक्की, अमित और साकेत को गिरफ्तार किया गया है।


Next Story