भारत
दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, सांसद ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
jantaserishta.com
21 April 2026 12:30 PM IST

x
अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी। पेट में गोली लगने से भार्गव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
अस्पताल में प्राथमिक बयान के दौरान घायल भार्गव सिंह ने विजय टेटे नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। भार्गव के अनुसार, रातू स्थित एक जमीन को लेकर विजय के साथ उनका विवाद चल रहा था और विजय ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी विजय टेटे मूल रूप से कांके के गांधीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
घटना के एक घंटे बाद पुलिस ने इस हमले की साजिश के आरोप में विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शूटरों की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ सिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भार्गव सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल पारस अस्पताल रेफर कराया। सांसद के निर्देश पर पुलिस ने शहर में 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर घायल को पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे सांसद संजय सेठ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, रांची में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे सरेआम गोली मारकर पैदल ही निकल जा रहे हैं। यह स्थिति 90 के दशक के जंगलराज की याद दिलाती है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।"
Tagsरांचीरांची न्यूज़दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोलीRanchiRanchi Newsbusinessman shot in broad daylight
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





