भारत
भिंड में व्यापारी को गोली मारी, गली में कचरा डालने पर विवाद
Shantanu Roy
19 Nov 2024 11:41 PM IST

x
बड़ी खबर
Bhind. भिंड। भिंड में मंगलवार को कचरा डालने के विवाद में व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शहर के वॉटर वर्क्स इलाके में सुबह लगभग 7.30 बजे की है। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी परमाल सिंह सुबह मंदिर से लौट रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू ने फायरिंग की। गोली लगते ही परमाल सिंह जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। अभिषेक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके परिजन को हिरासत में लिया है। उनसे अभिषेक के छिपने के संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह अभिषेक सिंह ने परमाल सिंह के घर के सामने की गली में कचरा डाल दिया था। इस बात को लेकर परमाल के बेटे गौरव से उसकी बहस हो गई थी। मंदिर से लौटते वक्त परमाल सिंह ने अभिषेक को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान अभिषेक ने परमाल पर फायर कर दिया। परमाल सिंह और अभिषेक सिंह के मकानों के बीच 5 फीट की गली को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। केस कोर्ट में है। सोमवार रात को भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पहुंचकर विवाद शांत कराया था।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





