व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को 108 नगरपालिकाओं में चुनाव के मद्देनजर हिंसा की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. बीरभूम जिले के सैंथिया में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस का मानना है कि कारोबारी कारणों से व्यक्ति की हत्या की गई है. घटना से क्षेत्र दहशत में है. सैंथिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दूसरी ओर, बीरभूम जिले के रामपुरहाट के महाजन पट्टी इलाके में कूड़ेदान में छिपा कर रखे बम के फटने से मुक्शेद शेख नाम का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. सूत्रों के मुताबिक बम कूड़े के ढेर में छिपा हुआ था. बच्चा मंगलवार की सुबह तक ढेर से कागज इकट्ठा कर रहा था. तभी उसका हाथ छिपे हुए बम पर लग गया और बम फट गया और बच्चे का हाथ उड़ गया. उसे पास के अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





