भारत
लूट के बाद गोली मारकर व्यापारी की हत्या, पुलिस ने 4 टीमों का गठन किया
jantaserishta.com
22 April 2023 11:50 AM IST

x
फैली सनसनी.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में लूट के बाद एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक दो पुराने विवाद की बात सामने आई है। रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन दोनों एंगलों पर जांच कर रही है। रचित चौहान थाना सेक्टर 58 इलाके के रजत विहार में परिवार के साथ रहते हैं। इनका एक बेटा भी है। खोड़ा में इनकी प्लास्टिक के सामान की दुकान है। शुक्रवार रात ये दुकान बंद कर गल्ला के रुपए को लेकर लौट रहे थे। इस दौरान थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के पास दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने इनको रोक लिया। पुलिस के अनुसार पहले रचित की बाइक सवारों से कहासुनी हुई। इसके बाद छीनझपटी भी हुई।
इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने इनको गोली मार दी। ये सड़क पर गिर गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से रचित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-58 प्रभारी ने बताया कि अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। इस एंगल पर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि रचित के पास काफी पैसा था, जिसे लूटकर बदमाश फरार हो गए।
जिस जगह ये घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे लगे है या नहीं इसे देखा जा रहा है। वहीं खोड़ा में दुकान के आसपास भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसव्यापारी की हत्याहत्याnoidanoida newsnoida policemurder of businessmanmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





