भारत

कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या मामला, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, रखा गया था इनाम

jantaserishta.com
10 Oct 2021 6:44 PM IST
कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या मामला, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, रखा गया था इनाम
x

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार को कार्रवाई हुई है. पुलिस ने दो आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसमें से एक पुलिसकर्मी घटना के समय एसआई के पद पर तैनात था, जबकि दूसरा इंस्पेक्टर के पद पर था.

जानकारी के अनुसार, मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत मामले में दोनों पुलिसकर्मियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. गिरफ्तार किए गए एक आरोपी का नाम इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दूसरे का नाम एसआई अक्षय मिश्रा है. दोनों को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को कानपुर एसआईटी के हवाले कर दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story