भारत

व्यवसायी ने घर में पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

jantaserishta.com
1 May 2023 8:51 AM IST
व्यवसायी ने घर में पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
x
गुरुग्राम (आईएएनएस)| दयानंद कॉलोनी इलाके में 34 वर्षीय एक व्यवसायी ने अपने घर में पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान संदीप शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उसने शनिवार देर रात यह कदम उठाया।
मृतक के परिजनों का कहना है कि संदीप जिम को सप्लीमेंट सप्लाई करने के कारोबार में था। परिवार के एक सदस्य ने कहा, कोरोना काल से पहले उनका कारोबार अच्छा चल रहा था, लेकिन महामारी की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।
एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि एक हफ्ते से उनका व्यवहार कुछ ठीक नहीं था। वह डिप्रेशन में थे। संदीप ने शनिवार की देर रात अपने कमरे में पिस्टल से खुद ही सिर में गोली मार ली। हालांकि, परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदीप के पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story