भारत

फार्मेसी में घुसकर व्यापारी की पिटाई, बीच-बचाव कर रही थी महिला, VIDEO

jantaserishta.com
7 March 2024 10:45 AM IST
फार्मेसी में घुसकर व्यापारी की पिटाई, बीच-बचाव कर रही थी महिला, VIDEO
x

फार्मेसी में घुसकर व्यापारी की पिटाई, बीच-बचाव कर रही थी महिला, VIDEO

सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुछ दबंगों ने एक फार्मेसी के अंदर व्यापारी की पिटाई की। मामला पुलिस में पहुंचा है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन मारपीट के वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें गौर सिटी 2 के मार्केट में स्थित फार्मेसी की दुकान में कुछ दबंगों ने घुसकर व्यापारी के साथ मारपीट की ।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दबंग किस्म के लोग पटना फार्मेसी में पहुंचे और दवा दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार को किस वजह से पीटा गया, ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में आए दिन इस तरीके की घटनाएं होती रहती हैं। इस तरीके के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story