भारत

75 किलोग्राम नेपाली गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Rani Sahu
21 April 2022 10:25 AM GMT
75 किलोग्राम नेपाली गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
x
बिहार में वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 75 किलोग्राम नेपाली गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 75 किलोग्राम नेपाली गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात रामपुर असुरार गांव निवासी गांजा कारोबारी चंदन कुमार के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से 75 किलो नेपाली गांजा के साथ कारोबारी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ की जा रही ह।


Next Story