भारत
अवैध रेत खनन मामले में गिरफ्तार कारोबारी को 14 नवंबर तक ईडी हिरासत में भेजा गया
jantaserishta.com
10 Nov 2025 5:33 PM IST

x
कोलकाता: जीडी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर अरुण सराफ को 14 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय, कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। अवैध रेत खनन मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए)-2002 की धारा 19 के तहत 6 नवंबर को कारोबारी अरुण सराफ को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने रेत की चोरी, अवैध बिक्री और परिवहन के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।
एक एफआईआर के अनुसार, भसरा ब्रिज के पास रेत से लदे दो ट्रक मिले, जो नकली रोड ई-चालान का इस्तेमाल करके चोरी की रेत ले जा रहे थे। फर्जी रोड ई-चालान जीडी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों के साथ-साथ जाली रोड ई-चालान को पुलिस ने जब्त किया था।
ईडी की जांच से पता चला कि अरुण सराफ ने इस घोटाले में भारी आय अर्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले, इस मामले में ईडी ने 8 सितंबर को कोलकाता और झारग्राम में 16 परिसरों में तलाशी ली थी। तलाशी के परिणामस्वरूप जीडी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों से 29 लाख रुपए जब्त किए गए, जिसमें कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत शामिल थे। जिन संस्थाओं पर छापे पड़े, उनकी चल और अचल संपत्तियों का विवरण भी एकत्र किया गया।
ईडी की जांच से पता चला है कि नदी और स्टॉक पॉइंट्स से रेत के अवैध परिवहन के लिए जाली और अमान्य चालान का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद ये आरोपी आवंटित या नीलाम की गई खदानों या स्टॉक पॉइंट्स के जरिए मिले स्टॉक पॉइंट्स से रेत को अवैध रूप से ले जाते थे।
जांच में यह खुलासा हुआ है कि इन गतिविधियों से हासिल अवैध नकदी को नियमित खातों में ही मर्ज कर दिया जाता था। इन धोखाधड़ी के तरीकों को अपनाकर आरोपी बड़े पैमाने पर चोरी, अवैध परिवहन और रेत की बिक्री में शामिल थे और इससे कई लोगों को अनुचित लाभ भी मिला। यह भी पता चला है कि इस कार्यप्रणाली का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है।
फिलहाल, ईडी इस मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका और अपराध की आगे की आय का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





