भारत

स्पा सेंटर के नाम पर जिश्मफरोशी का धंधा, 2 लड़कियों सहित 4 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 Jan 2022 10:18 PM IST
स्पा सेंटर के नाम पर जिश्मफरोशी का धंधा, 2 लड़कियों सहित 4 लोग गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में जिश्मफरोशी का काम चल रहा है. जिसपर बालोतरा पुलिस ने छापा मारकर दो लड़कियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन खास बात यह रही कि कार्रवाई की सूचना पहले ही संचालक के पास पहुंच गई थी.

पुलिस के अनुसार 1:30 बजे के आसपास स्पा सेंटर पर जिश्मफरोशी को लेकर एक सूचना मिली. जिस पर नया बस स्टैंड के पास ए-वन स्पा सेंटर पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजा और जैसे ही उसने इशारा किया पुलिस मौके पर पहुंच गई. उप अधीक्षक ने स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए दो लड़कियों सहित दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
उपअधीक्षक धन फूल मीणा के अनुसार बाड़मेर जिले में लगातार स्पा सेंटर की आड़ में जिश्मफरोशी का धंधा चल रहा है. आज एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई है. जिसमें दो लड़कियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्पा सेंटर पर की गई कार्रवाई की सूचना पहले से ही लीक हो गई थी. जिसकी जानकारी संचालक को पहले से ही पता चल चुका था. जिसके बाद स्पा संचालक ने उप अधीक्षक को फोन पर बातचीत करने के लिए बार-बार दबाव बना रहा था. जिसपर उप अधीक्षक ने स्पा संचालक को जमकर फटकार लगा दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story