भयानक हादसा: बस का टायर हुआ पंचर, ड्राइवर बदल रहा था टायर, और ऐसे चली गई 2 जान

दौसा. आगरा (Agra) से खाटू श्याम जी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस सड़क हादसे (Road Accident) की शिकार हो हो गई. खड़ी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 7 लोगों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज उपचार चल रहा है. सात घायलों में से चार घायलों को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है. दरअसल बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे आगरा से एक बस में सवार होकर 50 श्रद्धालु खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुए. रात करीब 2 बजे राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र के बासडी चौराहे के समीप बस का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक और परिचालक टायर बदलने लग गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





