भारत

नदी के तेज बहाव में फंसी बस, यात्रियों की अटकी सांस, फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
15 Sept 2023 12:14 PM IST
नदी के तेज बहाव में फंसी बस, यात्रियों की अटकी सांस, फिर क्या हुआ?
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना इलाके में एक निजी टूरिस्ट बस कोटावाली नदी के तेज बहाव में फंस गयी। हालांकि, इस दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर थाना मंडावली क्षेत्र में कोटावाली में एक निजी टूरिस्ट बस बीच रोड में पानी के तेज बहाव के कारण फंस गई।
तेज बहाव के बीच सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को जेसीबी मशीन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिर, बस को भी बाहर निकाल लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story