भारत

बस चकनाचूर, 6 की मौत, खून से लाल हुई सड़क

jantaserishta.com
14 Dec 2022 10:16 AM IST
बस चकनाचूर, 6 की मौत, खून से लाल हुई सड़क
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम।
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बुधवार अल सुबह प्राइवेट स्लीपर बस की डीसीएम गाड़ी से टक्कर हो गई. इस हादसे में बस सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 21 अन्य घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत सैफई मेडिल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. यह दर्दनाक हादसा नगला खंगार इलाके में हुआ.
जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी. इसमें 50 सवारियां सवार थीं. बस ड्राइवर को अचानक से नींद आ गई जिसके चलते उसने आगे चल रही डीसीएम गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.
वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 4:30 बजे हुआ है. मामले की जांच अभी जारी है. घायलों से भी बातचीत की जा रही है. साथ ही बस को भी क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story