भारत

मतदान कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस पलटी, ड्राइवर की हालत गंभीर

Nilmani Pal
8 March 2022 6:43 AM IST
मतदान कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस पलटी, ड्राइवर की हालत गंभीर
x
हादसा

यूपी। जौनपुर में विकासखंड करंजाकला क्षेत्र के हरिहरपुर नहर के पास ईवीएम लेकर लौट रही बस खाई में पलट गई। हादसे में घायल ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 291 से मतदान होने के बाद बस वापस ईवीएम व कर्मचारियों को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने मतगणना स्थल पर जा रही थी। अचानक नहर पर पहुंचने के बाद बस बंद हो गई। इसके बाद कर्मचारी और गांव के लोग उतर कर बस को धक्का दे रहे थे। उसी वक्त बस असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई।

इसमें ड्राइवर घायल हो गया। हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे एसएचओ देवानंद रजक ने अपने निजी वाहन से ड्राइवर को पीएससी करंजकला भिजवाया। ईवीएम को पीठासीन अधिकारी व अन्य कर्मचारी सुरक्षित अपने पास रखे हुए हैं और दूसरे वाहन का इंतजार किया जा रहा है।


Next Story