
x
गोंडा (उप्र) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कर्नलगंज इलाके में सोमवार को एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं। जिसके बाद घायलों उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा भंभुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक बस खड़े ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आठ यात्रियों की हालत गंभीर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





