भारत

अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक की मौत और 35 घायल, देखें मंजर

jantaserishta.com
8 Jan 2025 10:00 AM IST
अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक की मौत और 35 घायल, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
तिरुनेलवेली: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिरुनेलवेली में हाईवे पर ओमनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद तुरंत मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिस वजह से रोड पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। यह घटना विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में हुई थी। मरने वालों में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारी थे।
फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो विस्फोट से ध्वस्त हो गए थे। सूचना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story