भारत

सड़क हादसा: बस पलटी, 3 की मौत, मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
15 Jan 2023 3:17 PM IST
सड़क हादसा: बस पलटी, 3 की मौत, मची चीख-पुकार
x
15 से ज्यादा घायल हुए हैं।
खरगोन (आईएएनएस)| मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हुई है जबकि 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से खंडवा की ओर जा रही यात्री बस बड़वाह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बड़वाह से लगभग सात किलोमीटर दूर बागफल और मनिहार के बीच हुआ, जहां यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। वही 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बड़वाह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से हुए घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।
बस के यात्रियों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी और अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में बस अनियंत्रित होने के बाद पलट गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story