भारत

बस पलटी: 4 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

jantaserishta.com
30 Nov 2024 4:43 PM IST
बस पलटी: 4 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल
x
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, बस खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी। सेगांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होने के बाद वह पलट गई। दुर्घटना जिरातपुरा फाटे के पास हुआ। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। बस के नीचे बड़ी संख्या में यात्री दबे हुए थे जिन्हें जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।
हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई है। वे सभी बस के नीचे दब गए थे। घायलों को बस से बाहर निकालने में आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने भी काफी मदद की। हादसे में घायल 20 से ज्यादा यात्रियों को उपचार के लिए सेगांव के अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया है। बस पलटने के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के अलावा आसपास के निवासी घायलों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के राहत बचाव कार्य में आम लोगों ने भी मदद की।
बस में सवार यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यात्री बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story