
x
इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया.
चेन्नई: तमिलनाडु के जनपद कल्लाकुरिची के उलुंदुरपेट में सोमवार तड़के एक निजी बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक युवती तीन घंटे तक बस के नीचे फंसी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया।
यह हादसा उलुंदुरपेट में पाथुर के नजदीक जीएसटी रोड पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस को तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम के रहने वाले बालमुरुगन (34) चला रहे थे।
सोमवार तड़के जब बस उलुंदुरपेट से सटे पाथुर के पास से गुजर रही थी, तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई है। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए, जिन्होंने बस सवार यात्रियों के बाहर निकलने में मदद की।
हालांकि, हादसे में 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थिरुनावलूर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घायल यात्रियों को बचाया और इलाज के लिए उलुंदुरपेट सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
इस बीच, पलटी हुई बस के अंदर एक युवती फंसी हुई थी। उसे बचाने के लिए उलुंदुरपेट और थिरुनावलूर की फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों ने तीन घंटे से अधिक समय तक मशक्कत की। बस की लोहे की छड़ों को काटकर उन्होंने सफलतापूर्वक युवती को जिंदा बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवती की पहचान ऐश्वर्या के तौर पर हुई है।
हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक लगभग दो घंटे तक बुरी तरह प्रभावित रहा। पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाया और यातायात को बहाल किया। अधिकारियों ने बताया कि थिरुनावलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





