भारत
कार्यक्रम के लिए जा रही ग्रामीणों की बस पलटी, 3 की मौत
jantaserishta.com
24 May 2023 5:02 PM IST

x
मचा कोहराम.
उमरिया (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगुभाई पटेल की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही ग्रामीणों की बस मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा घायल हुए हैं।
उमरिया के रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से ग्रामीण बसों से यहां पहुंच रहे थे। इन्हीं बसों में से एक बस नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर एक मोटरसाइकिल सवारो को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है वही 20 लोग घायल हुए हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगुभाई पटेल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। साथ ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों और प्रशासनिक अमले को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया, मगर आमजन से जुड़े हुए कार्यक्रम को जारी रखा। उन्होंने इस मौके पर ऐलान किया कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और योग्यता के अनुसार एक-एक व्यक्ति को नौकरी मुहैया कराई जाएगी। वहीं घायलों को आर्थिक सहायता के साथ उपचार की सुविधा भी सरकार की ओर से मिलेगी।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़उमरियाबस पलटीएक्सीडेंटMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsUmariaBus overturnedAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





