भारत
बस ने स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, SI की मौत, महिला पुलिसकर्मी गंभीर
jantaserishta.com
20 July 2024 12:12 PM IST

x
अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।
देहरादून: देहरादून में शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।
दरअसल, शनिवार सुबह देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र में रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें मौके पर ही एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें स्कूटी सवार दोनों पुलिसकर्मी दूर जा गिरे। एक पुलिसकर्मी, जो सब इंस्पेक्टर था उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस चालक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और तुरंत घायल महिला पुलिसकर्मी को भी अस्पताल में भेजा।
इस घटना की सूचना मिलने पर धर्मपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





