
x
सिरोही। जालोर सीमा पर स्थित रायपुरिया गांव में स्कूल के बाहर खड़ी छात्रा को निजी ट्रेवल्स की बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर बस को भगा ले गया। ग्रामीणों ने 4 किलोमीटर तक पीछा कर बस को पकड़ लिया। वहीं, कुछ लोगों ने बालिका को सवणा गांव के अस्पताल में पहुंचाया, जहां से सिरोही सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।सिरोही-जालोर सीमा पर स्थित रायपुरिया गांव में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर छुट्टी होने पर वर्षा (7) पुत्री जैसाराम खड़ी हुई थी। अचानक तेज रफ्तार से आई निजी ट्रेवल्स की बस उसे टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से बरलूट की तरफ चली गई।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटनास्थल से फरार बस का पीछा किया तो कुछ लोगों ने बालिका को इलाज के लिए सवणा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उसे लेकर सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। हादसे के बाद बालिका बेहोश हो गई थी। करीब 20-25 मिनट के बाद सवणा गांव के सरकारी अस्पताल में उसे होश आया। बालिका के सिर में चोट लगने के कारण से रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उसे लेकर सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। बालिका की जांच के साथ ही उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज लगातार किया जा रहा है। उधर, ग्राम वासियों ने बताया कि करीब 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नागणेची ट्रेवल्स की बस को रुकवाया और उसे लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी।
Next Story





