भारत
स्कूली छात्रों से भरी बस नहर में गिरी, आठ बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल
jantaserishta.com
17 Feb 2025 12:18 PM IST

x
मचा हड़कंप.
कैथल: हरियाणा के कैथल जिले में स्थित नौच गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस में कोई टेक्निकल खराबी आ गई, जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी।
बस में कुल आठ बच्चे सवार थे। हादसे में सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





